Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: टंडवा में टायर फटने से हाईवा चालक की मौत

Chatra: टंडवा स्थित आम्रपाली परियोजना क्षेत्र में टायर फटने से हुई हाईवा चालक की मौत के बाद पिछले 15 घंटे से ठप...

chatra acedent news

Chatra: टंडवा स्थित आम्रपाली परियोजना क्षेत्र में टायर फटने से हुई हाईवा चालक की मौत के बाद पिछले 15 घंटे से ठप कोयला ट्रांसपोर्टिंग अब सुचारू हो गई है. पुलिस प्रशासन की सार्थक पहल और मुआवजे पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने सड़क जाम हटा लिया है. आपको बता दें कि गुरुवार शाम होन्हे स्थित एक निजी दुकान में टायर बनवाने के दौरान जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया था. इस हादसे में कटकमसांडी निवासी हाईवा चालक संतोष यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

सड़क से जाम हटा  

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने 20 लाख रुपये और नौकरी की मांग को लेकर शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग मार्ग को जाम कर दिया था. हालांकि सीसीएल प्रबंधन ने कंपनी की किसी भी चूक से साफ इनकार किया था. करीब 15 घंटे के गतिरोध के बाद थाना प्रभारी पप्पू शर्मा की पहल पर ‘एवीएस कंपनी’ द्वारा पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया. इसके बाद जाम हटा लिया गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

AlsoRead:चाय-बिस्किट ले जाने पर बर्खास्त कर दिया गया था कर्मचारी, HC ने 17 साल बाद बहाल करने का दिया आदेश

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *