Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में मोहर्रम पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, अतिथियों का पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान

Palamu : जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत कोटखास पंचायत के गोपालगंज गांव में मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल...

Ganga-Jamuni culture was seen on Muharram

Palamu : जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत कोटखास पंचायत के गोपालगंज गांव में मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय एवं कोटखास पंचायत की मुखिया जूली सिंह उपस्थित रहीं.

सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पगड़ी पहनाकर किया सम्मान

आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पगड़ी पहनाकर एवं सम्मान-पत्र देकर स्वागत और सम्मान किया गया. अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान की प्रेरणा भी है. उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की. इस दौरान ताजिया जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन एवं पारंपरिक करतब आकर्षण का केंद्र रहे. कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और आपसी सद्भाव का माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने सफल आयोजन के लिए समिति एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.

Also Read : कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आधा दर्जन लोग हिरासत में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *