Click Here

चाईबासा: चक्रधरपुर में निकला मुहर्रम का जुलूस, ‘या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

Chaibasa: हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में शुक्रवार को चक्रधरपुर में मुहर्रम का जुलूस श्रद्धा एवं अकीदत के...

Chaibasa: हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में शुक्रवार को चक्रधरपुर में मुहर्रम का जुलूस श्रद्धा एवं अकीदत के साथ निकाला गया. शहर के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से ताजिया और अखाड़ा जुलूस पारंपरिक तरीके से निकले. जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और “या हुसैन” के नारों के साथ इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया गया. जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरा. इस दौरान अखाड़ा समितियों के युवाओं ने पारंपरिक लाठी, तलवार एवं अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. जुलूस को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: ‘या हुसैन’ के नारों से गूंजा लोहरदगा, मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

मुहर्रम के अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे जुलूस मार्ग पर तैनात रहे. पूर्व में फ्लैग मार्च और शांति समिति की बैठकों के माध्यम से प्रशासन ने सभी समुदायों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की थी. शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने चक्रधरपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की.

यह भी पढ़ें: बोकारो: मुहर्रम अखाड़ा कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, कहा- कर्बला देती है सत्य और न्याय की प्रेरणा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *