Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोग घायल

Koderma : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित के समीप सड़क दुर्घटना में दो बच्चे समेत दो अन्य लोग घायल हो गये....

एक ही परिवार के 4 लोग घायल

Koderma : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित के समीप सड़क दुर्घटना में दो बच्चे समेत दो अन्य लोग घायल हो गये. सभी लोग एक ही परिवार के है. जिसमें माता पिता और दो बच्चे शामिल है. घटना कोडरमा – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित रायडीह मोड़ के आयसार पेट्रोल पंप के समीप की है. जहां घायलों की पहचान 30 वर्षीय विनोद दास, 23 वर्षीय ममता देवी, 4 वर्षीय लंदन दास और 6 वर्षीय ज्योति उर्फ़ पायल कुमारी के रूप में हुई. सभी डोमचांच निवासी है.

घर वापसी के दौरान हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार चारों लोग गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के मनीहारी से अपना घर सपही जा रहा थे. इसी दौरान तेज रफ्तार आर वन 5 बाइक अनियंत्रित होकर एक पत्थर से टकरा गयी. इस दौरान वाहन की परखच्चे उड़ गये और चारों लोग घायल हो गये. जहां चारों को तड़पते देख फुलवरिया निवासी वीरेंद्र मेहता ने एक ऑटो में सवार कर पुरनाडीह कुमार क्लिनिक मे भर्ती कराया. फिलहाल चारों का इलाज जारी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर उक्त वाहन को जब्त कर नवलशाही थाना मे सुरक्षित रखा है.

 

ALSO READ : झारखंड में गैंगवार की आहट: अपराधी राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी खुली धमकी, कहा- दुनिया के किसी कोने में रहो, वहीं मारेंगे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *