Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में पुलिस की कार्रवाई, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

Chaibasa: जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क...

chaibasa sumglor arrest
Smuggler Car

Chaibasa: जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 किलो अफीम, 7 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को सूचना मिली थी कि बंदगांव क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है. सूचना के बाद बंदगांव थाना पुलिस ने मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 7 किलो अफीम, 7 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से हजारीबाग निवासी राहुल कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया. बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में आरोपी के एक बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई गई है.

नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है

बंदगांव थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने तथा अफीम की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हुई है. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं. पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बंदगांव थाना पुलिस की सराहना की. उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट( Ndps Act)  के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था. जिले में नशे के विरुद्ध इसे पुलिस की एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

AlsoRead:रांची को मिलेगी हाईटेक कॉरिडोर सड़क, 177 करोड़ की परियोजना पर इसी साल शुरू होगा काम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *