Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: झरनाकुंड धाम से तिलैया बस्ती तक सड़क निर्माण का शिलान्यास

Koderma: कोडरमा विधायक एवं झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झरनाकुंड...

बस्ती तक सड़क निर्माण का शिलान्यास

Koderma: कोडरमा विधायक एवं झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झरनाकुंड धाम से तिलैया बस्ती तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.

श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सड़क बनने के बाद झरनाकुंड धाम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होगी. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों के लिए वे हमेशा जनता के साथ खड़ी हैं. सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में संवेदक राजकुमार यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष (उत्तरी) इंद्रदेव वर्णवाल, महामंत्री पप्पू कुमार भदानी, अंकित गुप्ता, सौरभ कुमार वर्णवाल, मीडिया प्रभारी राणा प्रताप, शंकर मोदी, रवि गुप्ता, अशोक वर्मा, नवीन चौधरी, महेश यादव, राजा यादव, संजय यादव, दामोदर सिंह, अविनाश चंद्रवंशी, पवन राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

ALSO READ : जनसेवा ही मेरा धर्म, नफरत की राजनीति से दूर मोहब्बत का पैगाम: इरफान अंसारी 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *