Click Here
Click Here
Click Here

East Railway आसनसोल मंडल द्वारा डिजिटल टिकटिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया

Jamtara: पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल यात्रियों को तेज, सुविधाजनक एवं सहज यात्रा अनुभव के लिए डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग का...

indian railways
indian railways

Jamtara: पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल यात्रियों को तेज, सुविधाजनक एवं सहज यात्रा अनुभव के लिए डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित कर रहा है. डिजिटल टिकटिंग यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बुकिंग काउंटरों पर लंबी कतारों में कमी आती है, प्रतीक्षा समय घटता है तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से टिकटिंग सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होती है.

डिजिटल टिकटिंग 

यात्री स्टेशनों पर उपलब्ध ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) तथा रेलवन (Rail One) मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आसानी से अपने यात्रा टिकट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे तेज, सहज एवं संपर्क रहित टिकट बुकिंग संभव हो रही है. इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों का बढ़ता उपयोग भारतीय रेल की कुशल, यात्री हितैषी एवं प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं प्रदान करने की परिकल्पना को और सशक्त बना रहा है. इस सतत डिजिटल परिवर्तन अभियान के अंतर्गत मानकर रेलवे स्टेशन डिजिटल टिकटिंग अपनाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है. दिनांक 25 जून 2026 को स्टेशन पर कुल टिकट बुकिंग में से 90.14% टिकटों की बुकिंग डिजिटल माध्यमों से की गई. इनमें से 76.07% टिकटों की बुकिंग ए.टी.वी.एम. (ATVM) के माध्यम से तथा 14.07% टिकटों की बुकिंग रेलवन (Rail One) मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से की गई. आसनसोल मंडल मानकर के यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग अपनाकर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए हार्दिक धन्यवाद देता है तथा मंडल के अन्य सभी यात्रियों से भी अपील करता है कि वे तेज, स्मार्ट एवं अधिक सुविधाजनक यात्रा के लिए डिजिटल टिकटिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें.

AlsoRead:रांची : रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *