Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: आदित्यपुर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा को लेकर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया....

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक.
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा को लेकर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. एचबीएन होम्योपैथिक क्लिनिक और रोटैरैक्ट क्लब ऑफ कालिमाटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. आदित्यपुर के सालडीह स्थित आशियाना मेन रोड पर सुबह 9 बजे से शिविर शुरू हुआ. शिविर में अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हर्षित के. रंजन और डॉ. बिनय चंद्र मांझी ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया.

मुफ्त जांच और दवाइयों का वितरण

शिविर के दौरान नेत्र जांच, ब्लड शुगर, रक्त जांच और ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच की गई. साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं. डॉ. हर्षित के. रंजन ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के उन जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है जो पैसे की कमी के कारण जांच नहीं करा पाते. बीमारी की शुरुआती स्टेज में पता चल जाए तो समय पर इलाज संभव है. ‘आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता’ के तहत हम समाज को स्वस्थ बनाना चाहते हैं.”

ALSO READ: ब्रेकअप करवाने के लिए मिलेगी ढाई लाख से ज्यादा की सैलरी! डेटिंग कंपनी ने निकाली अनोखी नौकरी 

आगे भी लगाए जाएंगे ऐसे शिविर

शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखा. सालडीह बस्ती के अलावा गम्हरिया और आदित्यपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष अपनी जांच कराने पहुंचे. आयोजकों ने बताया कि आगे भी ऐसे शिविर लगातार लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके. निःशुल्क चिकित्सा शिविर जैसे आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. समय पर जांच और सही परामर्श से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *