Ramgarh: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने अपने खनन संचालन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से माइनिंग कैडर में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कंपनी प्रबंधन ने एक साथ 27 वरिष्ठ खनन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है. इस बड़े फैसले को विभिन्न कोयला क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित करने, उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और चल रही परियोजनाओं की निगरानी को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद अहम कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: फीफा विश्वकप 2026 : अब नॉकआउट राउंड की शुरुआत, ‘राउंड ऑफ 32’ में पहुंचने वाली दिग्गज टीमों का नाम जानिए

मुख्यालय से आदेश जारी, तत्काल प्रभाव से लागू
सीसीएल मुख्यालय, रांची के मानव संसाधन एवं अधिकारी स्थापना विभाग द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश के अनुसार, इस फेरबदल में जनरल मैनेजर (जीएम माइनिंग), चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नए प्रभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.
वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
– अरविंद कुमार शर्मा (जीएम माइनिंग) को बरका सयाल एरिया के एरिया सेफ्टी ऑफिसर पद से स्थानांतरित कर कुजू एरिया का जीएम (ऑपरेशन) बनाया गया.
– राम प्रवेश यादव (चीफ मैनेजर, माइनिंग) को गिरिडीह क्षेत्र के कब्रीबाद ओसीपी से स्थानांतरित कर एएंडसी एरिया में स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया.
– सतीश कुमार श्रीवास्तव को अरगड्डा एरिया का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया.
– राकेश कुमार को मगध ओसीपी से स्थानांतरित कर अशोका (वेस्ट) एक्सपेंशन, पिपरवार एरिया का प्रबंधक बनाया गया.
– समित कुमार सिन्हा को अमरपाली ओसीपी से स्थानांतरित कर कुजू एरिया में एसओ (पी एंड पी) बनाया गया.
– सुनील कुमार यादव को जरंगडीह ओसीपी से स्थानांतरित कर कथारा एरिया का स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया.
– सुनील कुमार सिंह को चंद्रगुप्त ओसीपी का प्रबंधक नियुक्त किया गया.
– राजेश प्रियदर्शी को बिरसा ओसीपी से स्थानांतरित कर अरगड्डा एरिया के गिडी-ए का प्रबंधक बनाया गया.
– शैलेश कुमार को चुरी भूमिगत परियोजना से स्थानांतरित कर रोहिणी ओसीपी का प्रबंधक नियुक्त किया गया.
– राजीव कुमार को धोरी एसडीओसीएम से स्थानांतरित कर गिरिडीह एरिया के कब्रीबाद ओसीपी भेजा गया.
– संजय कुमार सिंह को कुजू के कर्मा ओसीपी से स्थानांतरित कर धोरी एरिया के एसडीओसीएम का प्रबंधक बनाया गया.
सीनियर मैनेजर (माइनिंग) स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण स्थानांतरण किए गए हैंः
– अंजनी कुमार को गोविंदपुर यूजी से स्थानांतरित कर धोरी (खास) का प्रबंधक बनाया गया.
– मोहन लाल सिंह को पिपरवार एरिया से स्थानांतरित कर अमरपाली ओसीपी भेजा गया.
– कामर फहीम को उरीमारी ओसीपी से बिरसा ओसीपी स्थानांतरित किया गया.
– अमरेंद्र कुमार को बरका सयाल एरिया से स्थानांतरित कर अरगड्डा एरिया में स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया.
– राजीव रंजन को एकेके ओसीपी से स्थानांतरित कर कारो ओसीपी (बीएंडके) का प्रबंधक बनाया गया.
– दिनेश कुमार को बिरसा ओसीपी से स्थानांतरित कर चुरी यूजी भेजा गया.
– पारसू राम सिंह को सीसीएल मुख्यालय के सुरक्षा विभाग से स्थानांतरित कर कर्मा ओसीपी, कुजू एरिया का प्रबंधक बनाया गया.
– राजीव रंजन कुमार को मगध ओसीपी से पुनः मगध ओसीपी के प्रबंधकीय दायित्व में नियुक्त किया गया.
– चिंतामन मांझी को कारो ओसीपी से जरंगडीह ओसीपी का प्रबंधक बनाया गया.
– दिग्विजय नारायण सिंह को एसओ (पीएंडपी), कुजू एरिया से बीटीटीआई, भुरकुंडा भेजा गया.
– संजय कुमार सिंह को एकेके ओसीपी से पुनः उसी परियोजना में प्रबंधकीय दायित्व सौंपा गया.
– अनंत कुमार तिवारी को रजरप्पा एरिया से उरीमारी, बरका सयाल एरिया भेजा गया.
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप करवाने के लिए मिलेगी ढाई लाख से ज्यादा की सैलरी! डेटिंग कंपनी ने निकाली अनोखी नौकरी
मैनेजर (माइनिंग) स्तर पर भी फेरबदल किया गया
– मासा सोरेन को टेटरियाखार ओसीपी से (एएंडसी) एरिया भेजा गया.
– शुभम सिंह को केदला ओसीपी से टेटरियाखार ओसीपी का प्रबंधक बनाया गया.
– संतोष कुमार को जरंगडीह ओसीपी से एकेके ओसीपी भेजा गया.
– राजीव रंजन (डिप्टी मैनेजर माइनिंग) को कथारा एरिया से हजारीबाग एरिया के जीएम कार्यालय में पदस्थ किया गया.


