Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: हुल दिवस पर 30 जून को भाकपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, डी. राजा और पी. संतोष होंगे शामिल

Hazaribagh: हुल दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) 30 जून को हजारीबाग टाउन हॉल में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी....

भाकपा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पार्टी नेता
भाकपा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पार्टी नेता

Hazaribagh: हुल दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) 30 जून को हजारीबाग टाउन हॉल में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी. इसकी जानकारी रविवार को नवाबगंज स्थित पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई.

जनसंघर्ष की नई शुरुआत का दावा

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन जिन सपनों और संघर्षों के साथ हुआ था, वे आज अधूरे नजर आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर धीरे-धीरे कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा बढ़ रहा है, जबकि राज्य के युवा रोजगार के अभाव में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कई विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं की जा रही है. महेंद्र पाठक ने बताया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर हुल दिवस पर “बचाओ हजारीबाग, बदलो हजारीबाग – बचाओ झारखंड, बदलो झारखंड” के नारे के साथ नई जनसंघर्ष की शुरुआत इस सम्मेलन से की जाएगी.

ALSO READ: ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण : पीएम मोदी ने पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का किया उल्लेख, ‘नागालैंड बेबी लीग’ की सराहना

कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में कोयला, बालू, जल, जंगल और जमीन की लूट लगातार बढ़ रही है. उन्होंने विशेष रूप से बड़कागांव क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां अपनी जमीन बचाने के लिए किसान वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन जनआंदोलन को नई दिशा और मजबूती देगा.

सम्मेलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा, राज्यसभा सांसद पी. संतोष, पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के महासचिव पशुपति कोल, एटक के महासचिव अशोक यादव, कार्यकारी अध्यक्ष लखनलाल महतो, दलित अधिकार मंच के महासचिव महादेव राम, झारखंड राज्य महिला समाज की सोनिया देवी तथा ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के अर्जुन कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. पार्टी के अनुसार सम्मेलन में हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, चतरा और कोडरमा समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. कार्यक्रम की तैयारियों में स्वागत समिति के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *