Click Here
Click Here
Click Here

रांची से बाबा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, 82 श्रद्धालु करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Ranchi: बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रांची से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को पहाड़ी मंदिर से रवाना हुआ. इस जत्थे में...

Baba Amarnath Yatra
श्रद्धालुओं का जत्था

Ranchi: बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रांची से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को पहाड़ी मंदिर से रवाना हुआ. इस जत्थे में 82 श्रद्धालु शामिल हैं. सभी श्रद्धालु पहले मुरी पहुंचेंगे, जहां से ट्रेन के जरिए जम्मू के लिए रवाना होंगे. यात्रा दल का नेतृत्व मनोज कुमार जायसवाल कर रहे हैं, जो लगातार 34 वर्षों से बाबा अमरनाथ की यात्रा कर रहे हैं. रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं को रांची महानगर मंत्री शुभम कुमार जायसवाल ने तिलक लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं.

इस मौके पर नयन कुमार सिन्हा, उपमहापौर नीरज कुमार, शैलेश जायसवाल, अविनाश कुमार उर्फ मुन्ना, श्रवण सिन्हा, विकास वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजकों ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं का पहले से पंजीकरण नहीं हो पाया है, उनका पंजीकरण जम्मू में कराया जाएगा. इसके बाद 3 जुलाई को पहला जत्था बाबा अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगा और 6 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा.

इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के भी करेंगे दर्शन

अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्रीनगर के खीर भवानी मंदिर, जम्मू के रघुनाथ मंदिर, माता वैष्णो देवी धाम और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे. वहीं रांची लौटने के बाद देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम, बाबा बासुकीनाथ और पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे.

झारखंड की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी से झारखंड की सुख-समृद्धि, राज्य के सर्वांगीण विकास और प्रदेशवासियों के सुखद एवं खुशहाल जीवन की कामना की. हर्षिता जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की.

यात्रा दल में अर्जुन शर्मा, प्रकाश, अरविंद साहू, राजू सोनी, उपेंद्र प्रसाद, रिंकी भट्ट, किरण देवी, सुशीला देवी, नंदनी, प्रभा देवी, पूनम देवी, बेबी देवी, सुमन देवी सहित कुल 82 श्रद्धालु शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *