Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: मसमोहना में युवा क्षत्रिय महासंघ की बैठक, प्रिंस कुमार सिंह बने अध्यक्ष

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मसमोहना स्थित पीएम श्री विद्यालय परिसर में रविवार को उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ, कोडरमा के निर्देशानुसार...

युवा क्षत्रिय महासंघ की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते सदस्य
युवा क्षत्रिय महासंघ की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते सदस्य

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मसमोहना स्थित पीएम श्री विद्यालय परिसर में रविवार को उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ, कोडरमा के निर्देशानुसार युवा मोर्चा का गठन किया गया. बैठक उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ प्रक्षेत्र मसमोहना के प्रभारी प्रदीप सिंह एवं केंद्रीय संरक्षक रंजीत सिंह की उपस्थिति में प्रक्षेत्र अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार सिंह ने किया.

युवा मोर्चा की नई टीम का गठन

सर्वसम्मति से मसमोहना जोन युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर प्रिंस कुमार सिंह, सचिव पद पर नरेश सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अनिल सिंह एवं दिलीप सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर विक्की सिंह को नियुक्त किया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी.

ALSO READ: सोनाहातू में वज्रपात की चपेट में आए फॉरेस्ट गार्ड की मौत, वॉच टावर निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा, दो वनकर्मी घायल

बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद

बैठक में उदय सिंह, मदन मोहन सिंह, महेश सिंह, केशव सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, कलन सिंह, परवीन सिंह, पवन सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह, चीकू सिंह, रतन सिंह, विकास सिंह, कैलाश सिंह, मनीष सिंह, गुजा सिंह, दशरथ सिंह, विनोद सिंह, शशि सिंह, पृथ्वी सिंह, दीपांकर सिंह, गुड्डू सिंह, राजेश सिंह, रोहित सिंह, अबोध सिंह, शक्ति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *