Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: रेलवे स्टेशन से 3.93 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Koderma: रविवार को निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक (ASI) ओम प्रकाश सिंह, आरक्षी जितेन्द्र कुमार-1 एवं महिला...

अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Koderma: रविवार को निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक (ASI) ओम प्रकाश सिंह, आरक्षी जितेन्द्र कुमार-1 एवं महिला आरक्षी नीतू कुमारी सहित आरपीएफ (RPF) पोस्ट, कोडरमा की टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-04/05 पर सुबह करीब 11:30 बजे प्रतिबंधित सामानों की जांच कर रही थी.

FOB के पास संदिग्ध युवक पकड़ा गया

चेकिंग के दौरान टीम जब प्लेटफॉर्म स्थित एफओबी (FOB) के पास पहुंची, तो एक युवक लाल-काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. पूछताछ में उसने अपना नाम सन्नी कुमार (28 वर्ष), पिता विनोद प्रसाद, निवासी दयाली विगहा, थाना परस विगहा, जिला जहानाबाद (बिहार) बताया.

बैग से मिली अंग्रेजी शराब

जब उसके कब्जे वाले पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें Royal Stag Deluxe Whisky की 750 मिलीलीटर क्षमता वाली पांच बोतलें तथा 8PM Premium Black Whisky की 180 मिलीलीटर क्षमता वाली एक बोतल बरामद हुई. जब्त अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 3.93 लीटर तथा अनुमानित कीमत 4,300 रुपये आंकी गई.

Also Read: कोडरमा: मसमोहना में युवा क्षत्रिय महासंघ की बैठक, प्रिंस कुमार सिंह बने अध्यक्ष

बिहार में अधिक कीमत पर बेचने की थी योजना

पूछताछ में सन्नी कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार है और शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचता है, जिससे उसे कुछ आमदनी हो जाती है. शराब के संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया.

उत्पाद विभाग को सौंपा गया आरोपी

इसके बाद सहायक उप निरीक्षक (ASI) ओम प्रकाश सिंह ने उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में जब्ती सूची तैयार कर अंग्रेजी शराब जब्त की तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया. बाद में उसे आरपीएफ (RPF) पोस्ट, कोडरमा लाया गया. इसके बाद जब्त अंग्रेजी शराब एवं गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *