Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: महागठबंधन में फूट की खबरों के बीच JMM महासचिव विनोद पांडेय ने कहा- ‘सब कुछ है टनाटन, नहीं है कोई समस्या’

झामुमो के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में शिरकत करने चतरा पहुंचे केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, कार्यकर्ताओं को दिया गुरुमंत्र Chatra: झारखंड में...

Chatra: Amidst reports of a rift within the Grand Alliance, JMM General Secretary Vinod Pandey said, "Everything is perfectly fine; there is no problem."
  • झामुमो के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में शिरकत करने चतरा पहुंचे केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, कार्यकर्ताओं को दिया गुरुमंत्र

Chatra: झारखंड में राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद राजद और कांग्रेस में फूट की खबरों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बड़ा बयान दिया है. पार्टी कार्यक्रम में शिरकत करने चतरा पहुंचे पार्टी के केंद्रीय महासचिव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन में सब कुछ टनाटन चल रहा है. महागठबंधन में शामिल किसी भी पार्टी के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मिल बैठकर आपस में सब कुछ ठीक कर लेंगे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में तीन पालियों में भाजपा की संगठनात्मक बैठक : प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका का दो दिवसीय प्रवास, संगठन की मजबूती पर जोर

झामुमो का बूथ सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम

चतरा कॉलेज परिसर स्थित मल्टीपरपस हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेंन ने किया, जबकि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय शामिल हुए. सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया. इस दौरान विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संदेश दिया.

Chatra: Amidst reports of a rift within the Grand Alliance, JMM General Secretary Vinod Pandey said, "Everything is perfectly fine; there is no problem."

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में नशे के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ब्राउन शुगर खरीदने आए युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

SIR की बारीकियों से अवगत कराया गया

उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है और मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सफलता की कुंजी है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई. साथ ही साथ राज्य में संचालित एसआईआर की बारीकियों से अवगत कराया. वहीं जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेंन ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया. सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यकर्ताओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि हाल बारिश और मौसम खराब रहने के बावजूद खचाखच भरा था.

add1

Chatra: Amidst reports of a rift within the Grand Alliance, JMM General Secretary Vinod Pandey said, "Everything is perfectly fine; there is no problem."

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *