Click Here
Click Here
Click Here

Newswave Impact: धनवार में कथित अवैध पत्थर खनन की जांच करने पहुंचे खोरीमहुआ SDM

Giridih: जिले के धनवार प्रखंड के खैरीडीह गांव में कथित अवैध पत्थर खनन के मामले में Newswave की खबर का असर देखने...

अवैध पत्थर खनन
Newswave Impact: Khorimahua SDM visits site to investigate alleged illegal stone mining

Giridih: जिले के धनवार प्रखंड के खैरीडीह गांव में कथित अवैध पत्थर खनन के मामले में Newswave की खबर का असर देखने को मिला है. खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और खोरीमहुआ SDM अधिकारियों की टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे. उन्होंने खनन स्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई.

मामला एमएस वारिश स्टोन से जुड़ा है. शिकायतकर्ता मोहम्मद साकिब का आरोप है कि कंपनी को जितनी भूमि लीज पर आवंटित की गई है, उससे बाहर निकलकर उनकी रैयती जमीन पर भी ब्लास्टिंग कर पत्थर का खनन किया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे उनकी निजी जमीन को नुकसान पहुंच रहा है और खनन नियमों का उल्लंघन हो रहा है.

खनन निदेशक के निर्देश पर हुई जांच 

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने जून माह में ही खनन विभाग को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की थी. इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उनका यह भी आरोप है कि खदान संचालक उदय सिंह से कई बार शिकायत करने के बाद भी खनन कार्य जारी रहा.

स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने खनन निदेशक से भी शिकायत की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनन निदेशक ने जांच के निर्देश दिए. इसी के आलोक में खोरीमहुआ SDM  प्रशासनिक टीम के साथ खैरीडीह गांव पहुंचे और पूरे मामले की जांच की.

रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जांच के दौरान अधिकारियों ने लीज क्षेत्र, रैयती भूमि और खनन स्थल का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में कुछ अनियमितताओं की बात सामने आई है. हालांकि, प्रशासन की ओर से विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खनन नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: LOC पार कर भारत आये दो पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार, जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *