Newswave Desk:p ‘Lockupp 2’ शुरू होते ही शो में बड़ा खुलासा देखने को मिला. इस बार शो में 15 दमदार कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिनमें TV एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी शामिल हैं. शो के पहले ही दिन आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने और उनके पति गौरव खन्ना ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब जल्द ही कानूनी तौर पर तलाक लेने वाले हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अब तक इस बात को सबसे छिपाकर रखा था और यही उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट था.

24 साल की उम्र में की थी शादी
शो में बात करते हुए आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 24 साल की उम्र में गौरव खन्ना से शादी कर ली थी. उनके मुताबिक, कम उम्र में शादी करने की वजह से वह अपनी जिंदगी को खुलकर एक्सप्लोर नहीं कर पाईं. अब वह अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना चाहती हैं और किसी नए रिश्ते में पड़ने का भी फिलहाल उनका कोई इरादा नहीं है.
आकांक्षा ने कहा कि गौरव के साथ 9 साल बिताने के बाद अब वह अपनी आजादी को एंजॉय करना चाहती हैं. उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
View this post on Instagram
राखी सावंत ने भी किया रिएक्ट
आकांक्षा को ट्रोल करने वालों में राखी सावंत भी शामिल हैं. राखी ने नेटफ्लिक्स के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए आकांक्षा के दावे को झूठा बताया. राखी के इस कमेंट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों का कहना है कि शो की चर्चा बटोरने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी को 9 साल हो चुके हैं. दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. दोनों की उम्र में 9 साल का अंतर है. अब उनके अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान और निराश कर दिया है.
ALSO READ: अक्षय कुमार की ‘Welcome To The Jungle’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा


