सरकार ने किया गैस सिलेंडर बुकिंग करने के नियमों में बदलाव, ओटीपी जरूरी

NewsWave Desk : अब गैस सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन के जगह 25 दिन में होगी. सरकार और तेल कंपनियों ने गैस...

गैस सिलेंडर की बुकिंग

NewsWave Desk : अब गैस सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन के जगह 25 दिन में होगी. सरकार और तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर इस्तेमाल को लेकर नये नियम लागू किये है. इन नियमों के तहत गैस बुकिंग से लेकर डिलीवरी समेत अन्य सुविधाओं में बदलाव किया गया है. पहले जहां गैस डिलिवरी के 21 दिन बाद नये गैस सिलेंडर की बुकिंग होती थी. वहीं, अब उपभोक्ताओं को इसके लिये 25 दिन का इंतजार करना होगा. वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिये इसकी अवधि में और भी वृद्धि की गयी है. जिसके तहत अब ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा. ऐसे में एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के लिये लोगों को काफी इंतजार करना पड़ेगा.

ओटीपी की जानकारी जरूरी

हर उपभोक्ता को गैस डिलीवरी से पहले मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना जरूरी है. जिसके अनुसार गैस डिलीवरी के समय ओटीपी देना जरूरी है. ऐसे में सिलेंडर लेने से पहले आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और उसी के बाद डिलीवरी पूरी मानी जाएगी. इससे फर्जी डिलीवरी बंद होगी.

एलपीजी सरेंडर नहीं करने पर कटेगा कनेक्शन

केंद्र सरकार एक घर, एक कनेक्शन पर जोर दे रही है. जिन घरों में पाइप गैस कनेक्शन लग चुका है, उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है. अगर आप 30 दिन के अंदर एलपीजी सिलेंडर जमा नहीं करते हैं तो आपका गैस कनेक्शन रोक दिया जाएगा. हालांकि केंद्र सरकार ने जरूरत पड़ने पर एलपीजी कनेक्शन व्यवस्था को दोबारा एक्टिव करने की सुविधा भी दी है. जानकारी हो कि मीडिल ईस्ट जंग के बाद से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी देखी जा रही है. इसे रोकने के लिये सरकार ने नये नियम लागू किया है.

 

ALSO READ : प्रशासनिक उपेक्षा या IAS का ईगो वॉर, झारखंड में IFS क्यों सिमट रहे ‘स्पेशल सेक्रेटरी’ की फाइलों में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *