Ranchi: झारखंड कांग्रेस सियासत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू को उनके पद से होल्ड पर डाल दिया गया है. यह बड़ी कार्रवाई यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब द्वारा की गई है.कांग्रेस से जुड़े लोगों के मुताबिक कुमार गौरव पर संगठन में अनुशासनहीनता बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि बीते दिनों धनबाद में एक घटना घटी थी जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से उनकी लिखित शिकायत की गई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह कड़ा कदम उठाया है. इस फैसले के बाद झारखंड यूथ कांग्रेस के अंदरूनी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय आलाकमान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आगामी आदेश तक कुमार गौरव अपने पद की शक्तियों का उपयोग नहीं कर सकेंगे. फिलहाल संगठन आगामी सांगठनिक कदमों पर विचार कर रहा है.


ALSO READ: पलामू विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास


