Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा वन विभाग की कार्रवाई, अवैध सखुआ लकड़ी से लदा ट्रक जब्त

Simdega: बानो एवं कोलेबिरा वन विभाग के संयुक्त प्रयास से बड़ी सफलता मिली. बानो वन विभाग को सोमवार सुबह गुप्त सूचना मिली...

simdega ilegal wood

Simdega: बानो एवं कोलेबिरा वन विभाग के संयुक्त प्रयास से बड़ी सफलता मिली. बानो वन विभाग को सोमवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि अवैध लकड़ी से लदा एक ट्रक आनंदपुर से बानो की ओर आ रहा है. सूचना मिलने पर प्रभारी वनपाल सुरेश टेटे के नेतृत्व में बानो एवं कोलेबिरा वनरक्षियों की संयुक्त टीम गठित कर ट्रक को जब्त करने के लिए रवाना हुई. संभावना है कि लकड़ी तस्करों को भी कार्रवाई की सूचना मिल गई. इसके बाद वे बानो–मनोहरपुर मार्ग छोड़कर बांकी मिशन स्कूल के सामने से निकलने वाली सड़क से होते हुए बांकी पहान टोली पहुंचे और वहां लगभग एक किलोमीटर अंदर ट्रक छोड़कर फरार हो गए.

क्या है मामला 

ग्रामीणों के अनुसार, जब सोमवार सुबह ट्रक गांव में पहुंचा तो लोगों ने समझा कि किसी के लिए सीमेंट आया है. तभी एक मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचा और ट्रक चालक को अपने साथ बैठाकर फरार हो गया. वनकर्मी जब बांकी पहान टोली पहुंचे और ट्रक से तिरपाल हटाकर देखा, तो उसमें अवैध रूप से सखुआ की लकड़ियां लदी मिलीं. इसके बाद वन विभाग ने JH01X-7351 नंबर के ट्रक को जब्त कर बानो वन विभाग परिसर ले आया. छापेमारी टीम में मनीष डुंगडुंग, लखिन्द्र सिंह, विलतुस, सूदन मड़की, उदय प्रताप सिंह, दीपनारायण सिंह, विश्राम तथा कोलेबिरा वन विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

AlsoRead:सऊदी अरब में 9 दिनों से पड़ा है प्रवासी मजदूर का शव, अंतिम दर्शन को तरस रहा परिवार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *