Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: डालसा ने मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया जागरूकता शिविर

Simdega: सिमडेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार सोमवार को मानसिक बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवाएं...

DLSA
जागरूकता शिविर

Simdega: सिमडेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार सोमवार को मानसिक बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवाएं विषय पर सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक बीमारी से पीड़ित एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों तथा उनके परिजनों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था.

मानसिक बीमारी व बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को भी समान अधिकार प्राप्त

शिविर में असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमाल ने कहा, कि मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को भी संविधान और कानून के तहत समान अधिकार प्राप्त हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है. यदि किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन होता है या उसे किसी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता होती है, तो वह बिना किसी शुल्क के जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सहायता प्राप्त कर सकता है. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, दिव्यांगजन अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए लोगों से मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता को लेकर समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने और ऐसे लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: रिकॉर्ड 2.27 करोड़ में बिका मेला का ठेका, RS इंटरप्राइजेज को मिली जिम्मेदारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *