Palamu: लेस्लीगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय बालेश्वर चौधरी का पुत्र है. वह मूल रूप से शिवपुर (थाना नोखा, जिला रोहतास, बिहार) का निवासी है. आरोपी के खिलाफ लेस्लीगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था.
गुप्त सूचना और तकनीकी सेल की मदद से मिली सफलता
पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काफी समय से तलाश थी. गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम को सूचना मिली, कि आरोपी मुंबई में छुपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने मुंबई में छापेमारी कर उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे लेस्लीगंज लाया गया.

मामले की जानकारी देते हुए लेस्लीगंज थाना पुलिस ने बताया, कि इस हत्याकांड में अनुसंधान अभी जारी है और अन्य सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: मायके जाने निकली महिला तीन बच्चों संग लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई सनहा


