Bokaro: जिले के एनएच-23 किनारे स्थित बालीडीह मोड़ दुर्गा मंदिर पर सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों के बीच इस वज्रपात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में किसी मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने की यह पहली घटना है.
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बना मंदिर
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ से दो वर्ष पूर्व मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य संपन्न हुआ. लेकिन मंदिर निर्माण के बाद से अभी तक मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हो सकी है. हालांकि हर वर्ष आश्विन मास में नियमित दुर्गा पूजा का आयोजन होता है.

यह भी पढ़ें: पलामू: हत्या का फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


