Click Here
Click Here
Click Here

रांची : झारखंड में कमर्शियल LPG की किल्लत पर स्वास्थ्य मंत्री का केंद्र को पत्र, आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग

Ranchi: झारखंड में कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ....

Ranchi: झारखंड में कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर तुरंत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. डॉ. अंसारी ने कहा कि कमर्शियल LPG की आपूर्ति रुकने से राज्य के कई उद्योग, होटल और हजारों मजदूरों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है. गैस की कमी के कारण कई जगहों पर कैंटीन चलाने में दिक्कत आ रही है. उन्होंने बताया कि उषा मार्टिन लिमिटेड समेत कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों की कैंटीन पर इसका सीधा असर पड़ा है. इससे मजदूरों के लिए भोजन तैयार करने में परेशानी हो रही है.

होटल और कैंटीन में हो रही परेशानी : इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि औद्योगिक संस्थानों की कैंटीन और होटल व्यवसाय में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति जल्द बहाल की जाए, ताकि श्रमिकों की थाली, उद्योगों का संचालन और होटल व्यवसाय प्रभावित न हो.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *