Click Here
Click Here
Click Here

तीन दिन के अंदर पुलिस ने बरामद किया चोरी की गई बाइक, एक गिरफ्तार

Bokaro : चतरोचट्टी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरोचट्टी बाजार से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक JH02 BH-5364 को महज...

one arrested

Bokaro : चतरोचट्टी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरोचट्टी बाजार से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक JH02 BH-5364 को महज तीन दिनों के भीतर बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने बड़की सीधावारा गांव निवासी आरोपी लालजी तुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, बरामद बाइक हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर कला निवासी लखन महतो की है. 27 जून को चतरोचट्टी बाजार से उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई थी. घटना के बाद लखन महतो ने चतरोचट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की बाइक बड़की सीधावारा गांव में छिपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर चतरोचट्टी थाना प्रभारी महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान आरोपी लालजी तुरी के घर से काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद कर ली गई. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि बरामद बाइक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बाइक चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं. साथ ही चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

Also Read : देवघर की उड़ान सेवा बंद होने पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र से कहा- सेवा बंद करने का फैसला वापस लें

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *