Click Here
Click Here
Click Here

रांची में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू, हर घर पहुंचेंगे BLO, DC ने किया निरीक्षण

  30 जून से 29 जुलाई 2026: घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रह. 29 जुलाई 2026 तक: मतदान केंद्रों का...

Special voter revision
Special voter revision drive begins in Ranchi

 

  • 30 जून से 29 जुलाई 2026: घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रह.
  • 29 जुलाई 2026 तक: मतदान केंद्रों का पुनर्गठन (रैशनलाइजेशन).
  • 5 अगस्त 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन.
  • 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026: दावा और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी.
  • 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026: दावा और आपत्तियों का निपटारा.
  • 7 अक्टूबर 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन. 

Ranchi: रांची जिले में मतदाता सूची (Voter List) को पूरी तरह सही और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान शुरू हो गया है. इस अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र (इन्यूमरेशन फॉर्म) उपलब्ध कराएंगे और भरे हुए प्रपत्रों का संग्रह भी करेंगे.

अभियान की शुरुआत के साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC मंजूनाथ भजंत्री (DC Manjunath Bhajantri) ने आज नगड़ी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पिस्का में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ, BLO सुपरवाइजर और विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (BLO-2) के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

SIR लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अभियान है: DC

निरीक्षण के दौरान DC ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अभियान है. इसका उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज करना और किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करना है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पात्र मतदाता का घर छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक परिवार तक शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए.

घर-घर जाकर लोगों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं: DC

उन्होंने BLO को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर लोगों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं, उन्हें प्रपत्र भरने की पूरी प्रक्रिया समझाएं और निर्धारित समय के भीतर भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करें. साथ ही प्रत्येक घर के भ्रमण का पूरा रिकॉर्ड भी संधारित करें. BLO सुपरवाइजर को नियमित रूप से अभियान की निगरानी करने और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं, BLO-2 से भी मतदाताओं को जागरूक करने और अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई.

ALSO READ: सरायकेला: हूल दिवस पर आजसू ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, हरेलाल महतो ने कहा – युवा पीढ़ी को बताएं क्रांति का इतिहास

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *