ITI मोड़ सिद्धू-कान्हू चौक पर हूल दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि

Bokaro : संथाल हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को बोकारो के चास स्थित ITI मोड़, सिद्धू-कान्हू चौक पर वीर शहीद सिद्धू-कान्हू...

hool day

Bokaro : संथाल हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को बोकारो के चास स्थित ITI मोड़, सिद्धू-कान्हू चौक पर वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने किया. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा एवं तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव मुकेश कुमार महतो ने किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि संथाल हूल विद्रोह भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है. वीर सिद्धू-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जिस साहस, स्वाभिमान और त्याग के साथ संघर्ष किया, वह आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. वहीं, झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बताए आदर्शों और संघर्ष के मार्ग पर चलकर ही समाज और राज्य का समग्र विकास संभव है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का आह्वान किया. इस अवसर पर संतोष रजवार, जयनारायण महतो, अशोक कुमार मुर्मू, फिरदौस अंसारी, मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, आकाश टुडू, रामदयाल सिंह, भगीरथ शर्मा, राकेश सिन्हा, आलोक सिंह, हसन अंसारी, शांति किस्कु, होलिका देवी, अख्तर अंसारी, जयमाला देवी, संजय केजरीवाल, सोपू देवी, किरण देवी, प्रतिभा देवी, मनोज महतो, युधिष्ठिर रजवार, मागाराम दे, अभिषेक सरकार, फिरोज अंसारी, भारत प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read : रांची विश्वविद्यालय में हूल दिवस पर वीर सिदो-कान्हो समेत सभी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *