Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 स्थित तिलैया बस्ती के छठ तालाब में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान मनोज रविदास (Manoj Ravidas), पिता राम प्रसाद रविदास, के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, मनोज रविदास मंगलवार दोपहर वार्ड संख्या-4 स्थित छठ तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई.

Also Read: झारखंड में SIR अभियान का आगाज, 2.64 करोड़ मतदाता होंगे शामिल, लगाए गए हैं 31,892 BLO
गोताखोरों ने बाहर निकाला शव
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से मनोज रविदास के शव को तालाब से बाहर निकाला गया. शव बाहर निकलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.


