गुमला: आंजन धाम से लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर गिरी स्कूटी

Gumla: आंजन धाम में पूजा-अर्चना कर लौट रहे एक दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. घटना मंगलवार दोपहर की...

Gumla
मौके प मौजूद भीड़

Gumla: आंजन धाम में पूजा-अर्चना कर लौट रहे एक दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. घटना मंगलवार दोपहर की है, जब स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान लक्ष्मी उरांव (38 वर्ष) एवं उनके पति गुरुदत्त उरांव (42 वर्ष) के रूप में हुई है.

गंभीर चोट आने के कारण गई जान

परिजनों ने बताया कि दोनों प्रभु बजरंगबली के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आंजन धाम गए थे. पूजा के बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ढलान पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी जान चली गई.

इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृतक दंपति पर परिवार की जिम्मेदारी थी और उनके असमय निधन से आश्रितों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है. घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है.

यह भी पढ़ें: धनबाद: SSP ने ट्रैफिक पुलिस को दी 50 नई बैटन लाइट, वाहन जांच और ड्यूटी में होगी सहूलियत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *