Click Here
Click Here
Click Here

IPS अमित कुमार बने SPG के नए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, झारखंड में आईजी CRPF का संभाल चुके हैं कमान

Ranchi: केंद्र सरकार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सुरक्षा इकाई, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के नेतृत्व में बड़े बदलाव को मंजूरी दी...

IPS Amit Kumar
IPS लोगो

Ranchi: केंद्र सरकार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सुरक्षा इकाई, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के नेतृत्व में बड़े बदलाव को मंजूरी दी है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा आज यानी 30 जून को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ IPS अधिकारी अमित कुमार को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर नियुक्त किया गया है. अमित कुमार को साल 2022 में झारखंड सेक्टर के CRPF का आईजी बनाया गया था.

सीआरपीएफ से एसपीजी में स्थानांतरण

बिहार कैडर के 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अमित कुमार वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात हैं. नए आदेश के तहत, वे तत्काल प्रभाव से एसपीजी में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगे.
प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए, सरकार ने एसपीजी में एक रिक्त पद को अस्थायी रूप से लेवल-16 (Level-16) में अपग्रेड किया है. अमित कुमार इस पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक वे पूर्ण रूप से निदेशक का कार्यभार नहीं संभाल लेते. आदेश के मुताबिक, वर्तमान एसपीजी डायरेक्टर आलोक शर्मा (IPS, यूपी कैडर: 1991) का कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है. उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद अमित कुमार आधिकारिक तौर पर एसपीजी के निदेशक के रूप में पूरी कमान अपने हाथों में ले लेंगे.

यह भी पढ़ें: हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को आजसू का नमन, शहादत से मिलती है संघर्ष की प्रेरणा : सुदेश महतो

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *