NewsWave Desk : जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची साने आज से भारत यात्रा पर रहेंगी. उनकी यह यात्रा 3 जुलाई तक की है. ताकाइची साने बुधवार शाम को दिल्ली पहुचेंगी. इस दौरान उनका राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा. उनकी यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात होगी. भारत-जापान व्यापार मंच के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी. जानकारी हो कि जापान में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री ताकाइची साने की यह पहली भारत यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री साने के बीच बीते कुछ महीनों में कई बार बातचीत और मुलाकात भी हो चुकी है.
कई मायनों में अहम है ये यात्रा
जापानी पीएम की यात्रा को कई मायनों में खास बताया जा रहा है. साथ ही इसकी चर्चा भारत में अधिक है. दरअसल यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने वाला होगा. भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा होगी और व्यापार, निवेश, आर्थिक सुरक्षा, रक्षा एवं सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और संस्कृति से जुड़े आपसी हित के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी. भारत और जापान के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक निकटता वाले संबंध हैं. इस यात्रा का अहम एजेंसा हिंद प्रशांत मुद्दा माना जा रहा है.

राजनयिक संबंधों के 75 साल होंगे पूरे
साल 2027 में भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो जायेंगे. यह भारत और जापान की दोस्ती का एक मजबूत स्तंभ के तौर पर देखा जाएगा. दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संवाद लगातार बना रहा है. अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की यात्रा की थी. जनवरी, 2026 में जापान के विदेश मंत्री भारत दौरे पर आए थे.
ALSO READ : अफगानिस्तान ने पाक को दिया जवाब, देर रात किया एयर स्ट्राइक


