Click Here
Click Here
Click Here

दो साल की मासूम ने खेल-खेल में पकड़ लिया करैत सांप, हालत बिगड़ने पर RIMS रेफर

Ranchi : जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के कोकालग्राम गांव में एक दो वर्षीय बच्ची ने खेल-खेल में घर में घुसे एक...

करैत सांप

Ranchi : जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के कोकालग्राम गांव में एक दो वर्षीय बच्ची ने खेल-खेल में घर में घुसे एक जहरीले करैत सांप को पकड़ लिया. कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, कोकालगाम निवासी संजय महतो की दो वर्षीय बेटी पूर्णिमा कुमारी अपने घर के आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान एक विशाल करैत सांप घर में घुस आया. मासूम बच्ची ने अनजाने में सांप को पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लगी. बच्ची की मां की नजर पड़ते ही उन्होंने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया.

रिम्स रेफर किया गया

परिजनों ने तत्काल बच्ची से सांप को अलग किया और उसे एक घड़े में बंद कर दिया. कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई. आनन-फानन में उसे सिल्ली अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

सबसे जहरीले सांपों में शामिल

चिकित्सकों के अनुसार, करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है. इसके जहर का असर कई बार तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन यह सीधे तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है. समय पर इलाज नहीं मिलने पर मरीज को लकवा, सांस लेने में कठिनाई और गंभीर मामलों में जान का खतरा भी हो सकता है. ऐसे में बचाव के लिये तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिये.

 

ALSO READ जमशेदपुर: बिष्टुपुर बार विवाद के बाद 6 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन और हथियारों पर रोक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *