Click Here
Click Here
Click Here

रांची: लालपुर इलाके के गर्ल्स हॉस्टलों की होगी मैपिंग, थाना स्तर पर नियुक्त होंगे नोडल पदाधिकारी 

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नई पहल...

nodal officers
Girls' hostels in the Lalpur area to be mapped, nodal officers to be appointed at the police station level

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नई पहल की है. अब इलाके में संचालित सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज की मैपिंग कराई जाएगी. इसके साथ ही व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने और निगरानी के लिए थाना स्तर पर एक नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी.

जानकारी के अनुसार इस मैपिंग का मुख्य उद्देश्य लालपुर क्षेत्र के सभी गर्ल्स हॉस्टलों और लॉज की पूरी जानकारी एकत्र करना है. नोडल पदाधिकारी की देखरेख में सभी हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच की जाएगी. इसमें सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, एंट्री-एग्जिट रजिस्टर का रखरखाव और बाउंड्री वॉल जैसी व्यवस्थाओं की जांच शामिल होगी. सुरक्षा मानकों में किसी तरह की कमी पाए जाने पर हॉस्टल संचालकों को उसे जल्द सुधारने का निर्देश दिया जाएगा.

छात्राओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

थाना स्तर पर नियुक्त नोडल पदाधिकारी का मोबाइल नंबर सभी हॉस्टलों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा. इससे छात्राएं किसी भी सुरक्षा समस्या या शिकायत, जैसे छेड़खानी आदि, की स्थिति में सीधे संपर्क कर सकेंगी. पुलिस का मानना है कि इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा.

ALSO READ: तमिलनाडु में अमोनिया गैस रिसाव से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *