Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में नए आपराधिक कानूनों को लेकर होने वाली उच्च स्तरीय बैठक स्थगित, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज (एक जुलाई ) को होने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक...

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज (एक जुलाई ) को होने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. यह बैठक राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन और राज्य से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी.

अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होनी थी बैठक

गृह विभाग के पत्र के अनुसार, यह बैठक आज अपर मुख्य सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची) की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी. सरकार के अवर सचिव लखन राम नायक ने इस स्थगन की आधिकारिक सूचना जारी की है. विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि गत 23 मार्च को केंद्रीय गृह सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी. उस बैठक की कार्यवाही में दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में ही झारखंड के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था,हालांकि, अंतिम समय पर कुछ अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इस बैठक को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. बैठक की अगली तिथि के संबंध में विभाग द्वारा जल्द ही नया आदेश जारी किए जाने की संभावना है.

ALSO READ : ITR Filing: समय पर इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा तो लग सकता है जुर्माना और ब्याज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *