Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में बेखौफ चोरों का तांडव: बाउंड्री वॉल कैंपस से दिन दहाड़े सबमर्सिबल ले उड़े चोर ​

Palamu: जिले के मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में शातिर चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया...

CRIME
Brazen theft in Palamu

Palamu: जिले के मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में शातिर चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने एक सूने बाउंड्री वॉल वाले कैंपस को अपना निशाना बनाया और वहां बोरिंग में लगा कीमती सबमर्सिबल पंप  को उड़ा ले गए.

चोरों ने वारदात को सफाई से दिया अंजाम

​चोरों ने इस पूरी वारदात को इतनी सफाई और चालाकी से अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी. जब स्थानीय लोगों की नजर उस जगह पर पड़ी, तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ. चोरों ने कटर और अन्य औजारों का इस्तेमाल कर बेहद पेशेवर तरीके से सबमर्सिबल को निकाला, ताकि कोई आवाज न हो.

​जमीन के मालिक डाल्टनगंज में रहते हैं और वहां घर बनवा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर चोरी की जानकारी दी.जब पीड़ित पक्ष ने चियांकी पहुंचकर देखा, तो चोर अपना काम पूरी सफाई से कर चुके थे और कैंपस में सबमर्सिबल का नामोनिशान नहीं था. इलाके में लगातार सक्रिय इन चोरों की वजह से स्थानीय निवासियों और घर बनवाने वाले लोगों में भारी डर और आक्रोश का माहौल है.

ALSO READ:जमशेदपुर हत्याकांड : BJP का सरकार पर हमला, कहा – अपराधियों के सामने मूकदर्शक बनी पुलिस, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *