Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रोविजनल Answer key जारी कर दी है. इसके साथ ही आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी है, ताकि वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकें.
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है रिस्पॉन्स शीट
यह परीक्षा 22 जून से 25 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट, अस्थायी उत्तर कुंजी और आपत्ति दर्ज करने का लिंक देख सकते हैं.

अभ्यर्थी 7 जुलाई तक करा सकते है शिकायत दर्ज
आयोग ने बताया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह 7 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा.
ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज आपत्तियों पर ही होगा विचार
JSSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद भेजी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. साथ ही, ई-मेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी. आयोग केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर ही विचार करेगा.
Also Read: जामताड़ा : पंचायत सहायक संघ ने BDO से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा


