Jamtara : नारायणपुर प्रखंड में पंचायत सहायक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान संघ के सदस्यों ने बीडीओ को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया. इस दौरान प्रखंड के विकास कार्यों में पंचायत सहायकों की भूमिका और सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की. बैठक के दौरान पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही.
जनहित योजनाओं को पूरी करने में करें सहयोग
प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास ने पंचायत सहायकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास में पंचायत सहायकों का योगदान महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी सदस्यों से जनहित योजनाओं को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ धरातल पर उतारने का आह्वान किया. साथ ही विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय और संवाद के माध्यम से करने का भरोसा दिया. इस अवसर पर पंचायत सहायक संघ और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाकर क्षेत्र के विकास को गति देने पर चर्चा की गयी. इस मौके पर पंचायत सहायक संघ के कांचन मंडल, दुलाल पंडित, बाबन मंडल, विक्की सीताराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

ALSO READ : धनबाद रिंग रोड घोटाला : HC ने कहा- आरोपियों की याचिका पर अब SC-ST विशेष अदालत में होगी सुनवाई


