Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

Palamu : जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गयी. घटना ​हुसैनाबाद...

हुसैनाबाद थाना

Palamu : जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गयी. घटना ​हुसैनाबाद जपला स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर बक्शी हाई स्कूल के समीप हुई. जहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान देवरी ओपी क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सतेंद्र बबीता कुमारी के रूप में की गई है.

जीआरपी को दी गयी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. इस हादसे की पूरी जानकारी जीआरपी डालटनगंज को भी दे दी गई है. जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई. इस घटना के बाद से छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

 

ALSO READ : झारखंड : IAS कैडर में किसका राज, टॉप लेवल के अफसरों का डोमेसाइल दूसरे राज्यों का, 53 अधिकारी हैं राज्य के निवासी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *