Hazaribagh : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद रहे. इस दौरान पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा प्रभारी मुन्ना पासवान, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिगम्बर प्रसाद मेहता तथा नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई. शारदा रंजन दुबे को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि निसार खान, निजामुद्दीन अंसारी, मकसूद आलम, सलीम रजा, लखराज सिंह, सुखदेव प्रसाद यादव और बाबर अंसारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं सुनील अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया.
जिला कांग्रेस ने महासचिव, सचिव और प्रवक्ताओं की सूची जारी
इसके अलावा संजय कुमार सिंह, असगर अली, संजय कुमार यादव, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, कैलाश पति देव, संतोष रजवार, सेवालाल महतो, जय प्रकाश यादव, योद्धी प्रसाद यादव, तारकेश्वर महतो, प्रो. ब्रजकिशोर मेहता, मनीलाल चौधरी, गोपाल पाण्डेय, चितरंजन कुमार गुप्ता, अब्बास अंसारी, दीपक कुमार गुप्ता, रघु जायसवाल, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, अनिल कुमार राम, रविशंकर अकेला, राकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, मनोज प्रसाद मेहता, जावेद मल्लिक, निरंजन नायक और देवकी महतो को महासचिव बनाया गया. साथ ही नारायण महतो, विशेश्वर स्वर्णकार, वासुदेव, शिबू सोनी, इन्द्रेव सिंह, अजय राणा, कुमारी बाखला, पंचम पासवान, सुनील साह, जमीरउद्दीन, मनोज पासवान, मौलाना हेलाल अख्तर, बैजू गहलोत, मुकेश सिन्हा, केदार यादव, अभिजीत सिंह, नमिता कुमारी, विजय प्रसाद, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, देवेन्द्र राम, देव चव्हाण, सोनी मेहता, हेमराज प्रसाद, वीरेन्द्र पाण्डेय, दाउद अली, भैया असीम कुमार, अभिषेक सिंह और रेवाली पासवान को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई. वहीं मनोज नारायण भगत और मोजिम अंसारी को जिला कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव रंजन प्रसाद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा. वहीं जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया. बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ.



