Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, नोवामुंडी में JSLPS के आम बिक्री स्टॉल का निरीक्षण

Chaibasa: नोवामुंडी बाजार चौक स्थित ओवरब्रिज के पिलर संख्या-17 के समीप जेएसएलपीएस महिला समूह द्वारा संचालित आम बिक्री स्टॉल का जिला परिषद...

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

Chaibasa: नोवामुंडी बाजार चौक स्थित ओवरब्रिज के पिलर संख्या-17 के समीप जेएसएलपीएस महिला समूह द्वारा संचालित आम बिक्री स्टॉल का जिला परिषद अध्यक्ष एवं बीडीओ पप्पू रजक ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉल के संचालन, बिक्री व्यवस्था एवं महिला समूह की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान दोनों ने स्टॉल से आम की खरीदारी कर महिला समूह का उत्साहवर्धन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की.

महिला समूहों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

जिला परिषद अध्यक्ष एवं बीडीओ पप्पू रजक ने कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि समूह के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे संपर्क कर सकते हैं. प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा.

ALSO READ: चतरा: जिला उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

मौके पर बीपीएम रूपेश कुमार, समूह की दीदियां तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. महिला समूह की सदस्यों ने प्रशासन के इस प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनका मनोबल और मजबूत हुआ है. वे आगे भी अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगी. यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *