Gumla: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ गुमला ने बुधवार को बघिमा हाई स्कूल परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कुल 50 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें फलदार, बांस एवं छायादार पौधे शामिल हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन पंचू साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया. वृक्षारोपण अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ भाग लिया. विद्यार्थियों के सराहनीय सहयोग को देखते हुए क्लब के अध्यक्ष द्वारा कुछ विशेष सहयोगी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के बीच टॉफियों का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.
यह भी पढ़ें: तीन दिन बाद खत्म हुई कैब चालकों की हड़ताल, उबर-रैपिडो की सेवा बहाल, ओला का बहिष्कार जारी

पर्यावरण संरक्षण पर जोर
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने रोटरी क्लब ऑफ गुमला द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए क्लब के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. क्लब द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति क्लब की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रोटेरियन पंचू साहू, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष बिनोद अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन मनोज शर्मा, रोटेरियन अनमोल गुप्ता, पवन गुप्ता, विजय दी ग्रेट, संदीप गुप्ता, हीरा सोनी, डॉ. सुगेंद्र साय, भगवान साबू, पी. के. विश्वकर्मा एवं पी. राम, अजय कुमार,सहित क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: रांची में सेना का जवान बनकर 2.99 लाख की साइबर ठगी, मकान किराए के नाम पर महिला को बनाया शिकार


