Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में 24 घंटे के भीतर चार लोगों को जहरीले सांप ने डसा, सभी अस्पताल में भर्ती

Gumla: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के भीतर जहरीले सांप के काटने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आई...

venomous snakes
गुमला में 24 घंटे के भीतर चार लोगों को जहरीले सांप ने डसा

Gumla: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के भीतर जहरीले सांप के काटने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.

पहली घटना पोढ़ा नागफेनी गांव की है. रीता देवी (40) धान का बीड़ा उखाड़कर खेत से घर लौट रही थीं. इसी दौरान खेत में भरे पानी से गुजरते समय एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डंस लिया. परिजन उन्हें देर रात सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. दूसरी घटना सिसई थाना क्षेत्र के दिकदोन गांव की है. बरौती किंडो (35) खेत की ओर जा रही थीं. इसी दौरान उनका पैर सांप की पूंछ पर पड़ गया, जिसके बाद सांप ने पलटकर उनके पैर में काट लिया. उन्हें भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दो अन्य लोग भी सर्पदंश के शिकार

तीसरी घटना चपका गांव की है. संदीप बड़ा (23) अपने नए घर से पुराने घर जा रहा था. रास्ते में गड्ढे में भरे पानी पर पैर रखते ही पानी में छिपे सांप ने उसके पैर में डंस लिया. युवक ने बताया कि पैर बाहर निकालने पर सांप कुछ देर तक पैर से लटका रहा, जिसे झटका देकर अलग किया गया. बाद में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चौथी घटना सुरसांग थाना क्षेत्र के जरियाबांध गांव की है. गुरु चरण सिंह (17) खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया. परिजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया.

बरसात में सावधानी बरतने की अपील

सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में खेतों और पानी भरे स्थानों पर काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है.

ALSO READ: कोडरमा घाटी में आपस में टकराए आधा दर्जन वाहन, लगा लंबा जाम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *