कोडरमा घाटी में आपस में टकराए आधा दर्जन वाहन, लगा लंबा जाम

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास बुधवार रात दो अलग-अलग...

कोडरमा घाटी
कोडरमा घाटी में आपस में टकराए आधा दर्जन वाहन

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास बुधवार रात दो अलग-अलग हादसों के बाद चार वाहन आपस में टकरा गए. लगातार हुई बारिश के कारण सड़क पर फिसलन और घाटी के घुमावदार मोड़ हादसे की बड़ी वजह बने. दुर्घटना के बाद देर रात से गुरुवार सुबह तक घाटी के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं.

कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे बिहार से रेडीमेड कपड़े लादकर रांची जा रहा एक ट्रक नौवां माइल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रक चालक सुनील साव को हल्की चोटें आई. ट्रक में लदा कपड़ों का कार्टन सड़क पर बिखर गया. सूचना मिलते ही पुलिस और क्रेन मौके पर पहुंची तथा ट्रक और बिखरे सामान को हटाने का काम शुरू किया गया.
इसी दौरान केटीपीएस से ऐश (डस्ट) लादकर बिहार जा रही एक हाईवा भी उसी स्थान पर पलट गई. हाईवा में लदा डस्ट सड़क पर फैल गया. इसके बाद पीछे से आ रहे तीन से चार वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया.

बारिश और फिसलन बनी हादसे की वजह

थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो गई थी. वहीं नौवां माइल के पास घुमावदार चढ़ाई और ढलान होने के कारण वाहन चालकों का नियंत्रण बिगड़ गया और हादसे हुए. राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

रातभर चला राहत कार्य, सुबह बहाल हुई आवाजाही

पुलिस ने देर रात तक राहत और बचाव अभियान चलाकर जाम हटाने का प्रयास किया. गुरुवार सुबह धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी. दुर्घटना के कारण कई यात्री पूरी रात जाम में फंसे रहे. वहीं कुछ वाहन चालकों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद बरही-गया मार्ग से होकर बिहार की ओर रुख किया. पुलिस ने बताया कि घायलों की सटीक संख्या का आकलन नहीं हो सका है. घटनास्थल बिहार सीमा के करीब होने के कारण कई लोग अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए चले गए, जिससे सभी घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है.

ALSO READ: जामताड़ा : विद्यासागर रेलवे स्टेशन के दोनों ओर टिकटिंग सुविधा, ATVM से यात्रियों को बड़ी राहत

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *