Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: पहली बारिश में खुली नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहा नालियों का गंदा पानी

Palamu: मानसून की पहली बारिश ने ही मेदिनीनगर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. निगम क्षेत्र के...

drain water flows
Palamu: Municipal Corporation exposed by first rain

Palamu: मानसून की पहली बारिश ने ही मेदिनीनगर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 स्थित क्षत्रिय नगर गली नंबर-1 में बारिश के बाद नालियों का गंदा पानी उफान मारकर सड़कों पर बहने लगा, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड में चल रहे एक मकान निर्माण कार्य के दौरान मुख्य नाली को लापरवाही से जाम कर दिया गया, जिसके कारण बारिश का पानी आगे निकलने के बजाय बैक होकर सड़क पर फैल गया.

राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी

सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैल जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें इसी जलजमाव के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी निर्माण कार्य के दौरान सार्वजनिक नालियों को बंद कर देना पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है. इससे पूरे इलाके को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

नगर निगम पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो निर्माण कार्य के दौरान नालियों को बाधित करते हैं. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और खराब हो सकती है. फिलहाल इलाके में जलजमाव की समस्या बनी हुई है और लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब तक कार्रवाई करता है.

ALSO READ: चाईबासा में 13 हाथियों का कहर, रातभर गांवों में मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *