केंद्र सरकार की चिंताओं के बीच व्हाट्सऐप ने रखा अपना पक्ष, कहा – यूजरनेम फीचर के लिये तैयार है सुरक्षा उपाय

NewsWave Desk : केंद्र सरकार की ओर से व्हाट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर चिंता व्यक्त की गयी. जिसके बाद व्हाट्सऐप ने अपना...

व्हाट्सऐप,

NewsWave Desk : केंद्र सरकार की ओर से व्हाट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर चिंता व्यक्त की गयी. जिसके बाद व्हाट्सऐप ने अपना पक्ष रखा है. व्हाट्सऐप ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार की जिन आशंकाओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं, उनको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पहले से तैयार की गई है. व्हाट्सऐप का दावा है कि इस फीचर में ऐसे कई सुरक्षा उपाय शामिल है. जिससे फर्जीवाड़ा, पहचान की नकल और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोका जा सकता है.

मशहूर लोगों के नाम सुरक्षित

निजी मीडिया चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने बताया कि सार्वजनिक हस्तियों, सरकारी संस्थानों और मशहूर लोगों के नाम फिलहाल सुरक्षित है. जिससे उन्हें सिर्फ उनके वास्तविक मालिक ही इस्तेमाल कर सकें. इतना ही नहीं, इन नामों से मिलते जुलते यूजरनेम भी रिजर्व रखे गए हैं. जिससे कोई फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को भ्रमित न कर सके.

बगैर नंबर साझा किये जुड़ सकेंगे यूजर्स

व्हाट्सऐप में अब यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर साझा किए एक दूसरे से जुड़ सकेंगे. इसकी जानकारी व्हाट्सऐप की मूल कंपनी मेटा ने जानकारी दी. मेटा ने बताया कि व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा. यूजरनेम केवल बातचीत शुरू करने का एक नया विकल्प होगा. कंपनी ने बताया कि यूजरनेम फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया जाएगा. इसे अलग अलग चरणों में योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.

ALSO READ : झारखंड : आपस में भिड़े दो अपराधी, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी खुली चुनौती कहा ‘तुम चालू करो, खत्म हम करेंगे’, प्रिंस खान ने कहा – मिलेगा करारा जवाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *