Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड : आपस में भिड़े दो अपराधी, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी खुली चुनौती कहा ‘तुम चालू करो, खत्म हम करेंगे’, प्रिंस खान ने कहा – मिलेगा करारा जवाब

Ranchi : झारखंड में दो बड़े अपराधियों के बीच सोशल मीडिया पर जारी ‘वर्चुअल वॉर’ का अब खूनी गैंगवार में बदलने संभावना...

राहुल सिंह और प्रिंस खान

Ranchi : झारखंड में दो बड़े अपराधियों के बीच सोशल मीडिया पर जारी ‘वर्चुअल वॉर’ का अब खूनी गैंगवार में बदलने संभावना तेज हो गयी है. झारखंड के दो कुख्यात अपराधी राहुल सिंह और प्रिंस खान के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को देख लेने और सरेआम ढेर करने की धमकी का सिलसिला तेज हो गया है.

दुनिया के किसी कोने में रहोगे, वहीं मारेंगे

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान को सीधे तौर पर ललकारा. राहुल सिंह ने प्रिंस खान को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वह खुद को जितना भी सुरक्षित समझ ले, लेकिन वह बच नहीं पाएगा. राहुल ने लिखा था, तुम दुनिया के जिस कोने में भी रहोगे, तुम्हें वहीं घुसकर मारेंगे.

प्रिंस खान का ऑडियो, मिलेगा करारा जवाब

राहुल सिंह की इस खुली धमकी के बाद प्रिंस खान गुट भी शांत नहीं बैठा. प्रिंस खान की ओर से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो संदेश जारी किया गया. इस ऑडियो में प्रिंस खान ने राहुल सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे इस हिमाकत का बहुत जल्द ‘करारा जवाब’ मिलेगा. प्रिंस खान के इस पलटवार के बाद माना जा रहा था कि मामला शांत हो सकता है, लेकिन इसके विपरीत आग और भड़क गई.

राहुल सिंह का नया पोस्ट : तुम चालू करो, हम खत्म करेंगे

प्रिंस खान के ऑडियो संदेश से भड़के राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक और बेहद आक्रामक पोस्ट साझा किया है. इस ताजा पोस्ट में राहुल सिंह ने लिखा है – जय श्री राम, जय महाकाल, जोहार झारखंड. मोस्ट वेलकम प्रिंस खान तुम चालू करो, हम खत्म करेंगे. तुमको जो लोग बाप समझ के बैठे हैं ना, उन लोगों को भी अब पता चलेगा कि हम एक चूहे को बाप बोल रहे थे.अब दोबारा प्रेस रिलीज जारी नहीं करेंगे हम. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बयानबाजी केवल अपना दबदबा और रंगदारी (लेवी) वसूलने का धंधा चमकाने के लिए की जाती है.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने DGP को लिखा पत्र- आरक्षियों की वरीयता सूची जारी करने का किया अनुरोध

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *