Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : संभावित स्वर्ण भंडार की खोज के लिये सर्वेक्षण की तैयारी तेज, अधिकारियों और ग्रामीणों की हुई बैठक

Chaibasa : जिला के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी पंचायत के जोको, भर्डिया और आसपास के क्षेत्रों में संभावित स्वर्ण (सोना) भंडार की...

स्वर्ण भंडार

Chaibasa : जिला के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी पंचायत के जोको, भर्डिया और आसपास के क्षेत्रों में संभावित स्वर्ण (सोना) भंडार की खोज को लेकर सर्वेक्षण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसी क्रम में खान एवं भूतत्व विभाग के अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर प्रस्तावित सर्वेक्षण कार्य की जानकारी दी. साथ ही ग्रामसभा आयोजित कर आवश्यक सहमति प्राप्त करने पर चर्चा की. बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक भूवैज्ञानिक अध्ययन से क्षेत्र में स्वर्ण खनिज के संकेत मिले हैं. इसके आधार पर लगभग 1900 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत भूवैज्ञानिक एवं खनिज अन्वेषण कार्य प्रस्तावित है. सर्वेक्षण आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों, ड्रिलिंग एवं भूवैज्ञानिक परीक्षणों के माध्यम से किया जाएगा.

ग्रामसभा की सहमति के अनुरूप होगा सर्वेक्षण

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी तरह से नियमों एवं ग्रामसभा की सहमति के अनुरूप किया जाएगा. ग्रामीणों को परियोजना से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी और उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में पंचायत की मुखिया, पंचायत सचिव, विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अगर क्षेत्र में व्यावसायिक स्तर पर स्वर्ण भंडार की पुष्टि होती है, तो भविष्य में नियमानुसार खनन संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

 

ALSO READ : राष्ट्रपति सम्मान के लिए चयनित लोक नर्तकी बूटन देवी अस्पताल में भर्ती, युवाओं के रक्तदान से मिला जीवनदायी सहारा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *