Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : दुर्गा मंदिर में देर रात चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर

Palamu : जपला रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. ​मामला...

पलामू दुर्गा मंदिर

Palamu : जपला रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. ​मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का है. जहां, चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के मुकुट सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. इस घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं और इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है.

​सीसीटीवी CCTV में कैद हुई वारदात

​मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात रात के करीब 2 बजे की है. मंदिर में लगे सीसीटीवी CCTV कैमरे में यह चोरी की घटना पूरी तरह से कैद हो गई है. फुटेज में चोरों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं. जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है.

​श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

​सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए, तब इस घटना का खुलासा हुआ. पवित्र स्थल पर हुई इस चोरी से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर और अन्य साक्ष्यों को खंगालते हुए चोरों की तलाश कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

 

ALSO READ : केंद्र सरकार की चिंताओं के बीच व्हाट्सऐप ने रखा अपना पक्ष, कहा – यूजरनेम फीचर के लिये तैयार है सुरक्षा उपाय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *