Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: चेनपुर सुपर किंग्स डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल संपन्न, नाइन स्टार कराईकेला बनी विजेता

Chaibasa: चक्रधरपुर चेनपुर सुपर किंग्स के तत्वावधान में आयोजित डे-नाइट प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बांग्लाटांड क्रिकेट...

Chaibasa: चक्रधरपुर चेनपुर सुपर किंग्स के तत्वावधान में आयोजित डे-नाइट प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बांग्लाटांड क्रिकेट टीम एवं नाइन स्टार क्रिकेट टीम, कराईकेला के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में नाइन स्टार क्रिकेट टीम कराईकेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया.

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

फाइनल मैच चार-चार ओवर का खेला गया. टॉस जीतकर बांग्लाटांड की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कराईकेला की टीम ने निर्धारित चार ओवर में 56 रन बनाए और बांग्लाटांड के सामने 57 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइन स्टार क्रिकेट टीम कराईकेला ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 57 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी. समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा मुख्य अतिथि तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम

मुख्य अतिथि मालती गिलुवा ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है. खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, जिससे युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल के माध्यम से अपना भविष्य संवार सकें. विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं में अपार क्षमता है. आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है. चेनपुर सुपर किंग्स द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सराहनीय प्रयास है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने तथा जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित नायक, उपाध्यक्ष आयन नायक सहित समिति के सदस्य मनीष नंदी, सत्यजीत मोहंती, समीर सिंह, अभिषेक सिंह, राज प्रकाश, प्रह्लाद बिरुवा, तीरथ, नवीन, कल्पना, सुग्रीव, धनंजय, अमित एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

AlsoRead:65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता : अंडर-17 में पीएम श्री उच्च विद्यालय कराईकेला बना चैंपियन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *