Click Here
Click Here
Click Here

SP मनोज स्वर्गियारी ने की हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले की समीक्षा, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर दिया जोर

Saraikela : जिला के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पदभार संभालते ही जिला अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया...

हिमांशु सिंह हत्याकांड

Saraikela : जिला के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पदभार संभालते ही जिला अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को आदित्यपुर थाना पहुंचकर उन्होंने करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह हत्याकांड की समीक्षा की और फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके साथ ही एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में एसपी ने अब तक की पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली. साथ ही कहा कि जिले में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी. पुराने और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा और कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा.

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने और आम लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है और पुलिसिंग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना होना चाहिए. इस दौरान एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह समेत जिले के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

कानून व्यवस्था की लगातार कर रहे समीक्षा

गौरतलब है कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए हमले में करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जबकि प्रत्युष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना के बाद पूरे कोल्हान में व्यापक आक्रोश देखने को मिला था. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के तत्कालीन एसएसपी और सरायकेला-खरसावां की तत्कालीन एसपी को हटाते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया था. इसके बाद 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा शुरू कर दी है और अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई तथा जवाबदेही आधारित पुलिसिंग पर जोर दिया है.

 

ALSO READ : SIR-2026 अभियान में वॉलंटियर्स निभाएंगे अहम भूमिका, हर पात्र मतदाता का नाम जोड़ने पर जोर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *