Gumla: सदर अस्पताल गुमला का ब्लड बैंक पिछले 6 माह से बंद था. 27 नवंबर 2025 को चाईबासा में घटित एक घटना के बाद बिना अनुज्ञप्ति के चल रहे सभी ब्लड बैंक को बंद कर दिया गया था. काफी प्रयास के बाद सदर अस्पताल गुमला के ब्लड बैंक को अनुज्ञप्ति प्राप्त हो गई है. गुरुवार की शाम उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि अब गुमला जिलेवासियों को ब्लड के लिए परेशानी नहीं होगी। पूर्व में ब्लड गुमला से रांची भेजा जाता था, इसके बाद कटौती कर ब्लड हमे प्राप्त होता था, जिससे काफी परेशानी होती थी।
बृहत पैमाने पर कैंप लगाकर ब्लड संग्रह किया जाएगा ब्लड संग्रह
DC दिलेश्वर महतो ने बताया कि जल्द ही बृहत पैमाने पर कैंप लगाकर ब्लड संग्रह किया जाएगा. ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न संस्थाओं और युवाओं को भी आगे आते हुए अन्य लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. सरकार की नई पॉलिसी के तहत अब मरीज को ब्लड लेने से पहले ब्लड देना अनिवार्य नहीं होगा. उन्होंने आम लोगों से ब्लड डोनेट के प्रति जागरूक होने की अपील की है. सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि पिछले 6 माह से ब्लड को लेकर लोग काफी परेशान थे. स्वास्थ्य विभाग भी काफी चिंतित था। हमारे द्वारा 50 ब्लड डोनेट कर अगर रांची भेजा जाता था तो कटौती कर 30 से 35 ब्लड ही मिलता था. जिससे समय पर मरीजों को ब्लड नहीं मिलता था लेकिन अब यह परेशानी दूर हो गई है. गुमला के विभिन्न सरकारी कार्यालय के साथ-साथ प्रखंड ऑफिस और अन्य जगहों पर ब्लड डोनेट कैंप लगाया जाएगा. जिससे ब्लड संग्रह किया जा सके और तत्काल जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया कराया जा सके.

ALSO READ: थानों को कबाड़ मुक्त बनाने के लिए रांची पुलिस ने की पहल, मालखानों में बंद वाहनों की मांगी गई रिपोर्ट


